
इंडिया न्यूज एनसीआर, नेत्रपाल तोमर-
दिल्ली में विधानसभा चुनाव करीब आ चुके हैं। और राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप लगा रही हैं। मुख्यमंत्री आतिशी सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कहा कि नई दिल्ली विधानसभा कि वोटों मे घोटाला हो रहा है। मुख्यमंत्री आतिशी सिंह ने दावा किया है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि चुनाव में एक बड़ा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट में घोटाला हो रहा है। नई दिल्ली विधानसभा सीट पर बड़ा खेल हो रहा है। भाजपा गलत तरीके से वोट काटने की कोशिश कर रही है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में आतिशी सिंह के साथ आप सांसद संजय सिंह और राघव चड्ढा भी मौजूद रहे। सीएम आतिशी सिंह ने कहा कि जब हमने इस मामले की पड़ताल तो पता चला कि यहाँ एक बड़ा घोटाला हो रहा है। जब चुनाव आयोग ने बीएलओ घर-घर भेजे थे। तो उन्होंने वोटर्स को शिफ्ट क्यू नहीं किया। इससे साफ पता चलता है कि वोट काटी जा रही हैं, और एक बड़ा घोटाला हो रहा है। 10 फीसदी वोटर्स को ही जोड़ा गया है, जबकि पांच फीसदी वोट काटे दिए गए हैं। सीएम आतिशी सिंह ने इसे एक बहुत बड़ा घोटाला बताया।
