पं. गजेंद्र शर्मा ने शिकारपुर में किया संगठन विस्तार।
बुलंदशहर उत्तर प्रदेश संवाददाता पी. सिंह.
कल शिकारपुर (बुलंदशहर) भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रपुत्र का बहुत बड़ा सम्मेलन हुआ। जिसमें राष्ट्रपुत्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित गजेंद्र शर्मा ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
सैकड़ो कार्यकर्ताओं की भीड़ ने उनका जोरदार स्वागत किया। साथ में रहे उपेन्दर भारद्वाज प्र. अध्यक्ष युवा मोर्चा, नरेश कुमार सिंह प्र. सचिव को माला पहनाकर कर जोरदार भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रपुत्र जिंदाबाद के नारे लगाए।
अब आपको खबर विस्तार से बताते हैं। पिछले दिनों कुछ कार्यकर्ता ने जो कि पहले भारतीय किसान यूनियन हलधर में थे उन्होंने हलधर से इस्तीफा देकर भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रपुत्र को ज्वाइन किया। श्री चेतन शर्मा जिला प्रभारी व तहसील अध्यक्ष शिकारपुर और हरिओम गौतम प्रदेश प्रभारी नियुक्त हुए।
भाकियू राष्ट्रपुत्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. गजेंद्र शर्मा से जब हमने बात की जो की अत्यंत सरल स्वभाव व विनम्र हैं। उन्होंने कहा कि मैं अपने परिवार का विस्तार करने आया हूं, और कोई भी कठिनाई हो कोई भी परिस्थिति हो मैं पीछे नहीं हटूंगा। यह मेरा परिवार है इसकी सुरक्षा मेरा प्रथम दायित्व है और नव नियुक्त पदाधिकारीयों को संबोधित कर प्रेरित किया। बताते हैं किसको क्या पद मिला-
चेतन शर्मा जिला प्रभारी व तहसील अध्यक्ष शिकारपुर, हरिओम गौतम प्रदेश प्रभारी, कल्लन सैफी नगर अध्यक्ष, सोएबगाजी तहसील उपाध्यक्ष, प्रेमपाल सिंह वरिथ संगठन मंत्री, आबिद तहसील संगठन मंत्री, शाहिद तहसील प्रचार मंत्री, विनोद कुमार राघव नगर सचिव, व अन्य कई और पदाधिकारीयों को पद मिले।
