बुलंदशहर अरनिया थाना क्षेत्र में पशुओं और अज्ञात लोगों का आतंक।
खबर विस्तार- नरेश कुमार पुत्र विजय सिंह निवासी सुरजावली, कल रात अपने खेत पर सो रहा था। ताकि आवारा पशु फसल मे नुकसान न कर पाएं। तभी करीब रात को डेढ़ बजे उसने कुछ आवाजें सुनीं उसे लगा शायद कोई आवारा पशु खेत मे घुस गया है।
उस किसान ने टॉर्च जलाई और चारों तरफ देखने लगा। कुछ न दिखाई देने पर कुछ देर बाद किसान सौच करने के लिए टांड़ यानि ऊंचाई पर बना स्थान से नीचे उतर। उतरते ही उसे कुछ अज्ञात लोगों ने घेर लिया और उसे बुरी तरह से पीटा। पीड़ित किसी को पहचान ना ले इस लिए अज्ञात लोगों ने किसान का चेहरा कपड़े कि मदद से ढक दिया था।
किसान ने काफी बचने की कोशिश कि मगर वो अकेला होने के कारण चिल्लाता रहा मगर कुछ नहीं कर सका उस किसान को बुरी तरह पीट कर अज्ञात लोग भाग गए। इस घटना कि सूचना पीड़ित ने आज यानि 16-01-2025 को अरनिया थाने में दी है। और मदद कि गुहार लगाई है। पुलिस ने अज्ञात लोगों की तलाश जारी कर दी है।
