शासन के निर्देशानुसार महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरुक करने हेतु मिशन शक्ति अभियान
इंडिया न्यूज ncr-प्रीति सोलंकी-आज बुलंदशहर में शासन के निर्देशानुसार महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरुक करने हेतु मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) चलाया गया। इस कार्यक्रम में आज दिनांक 11-01-2025 को थाना नरौरा की मिशन शक्ति/एंटी रोमियों पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में जाकर बालिकाओं एवं महिलाओं के साथ घटित होने वाले अपराधों की पूरी जानकारी दी।
इन सभी अपराधों पर प्रभावी रोकथाम एवं अभियान को सफल बनाए जाने हेतु तथा बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर, नारी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन हेतु जागरूक किया।
नरोरा पुलिस टीम ने इस संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां, जैसे विभिन्न हेल्प लाइन नंबर, महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियों स्क्वायड, बाल श्रम उन्मूलन, यूपी-112, वूमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन-1930, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, एंबुलेंस-102 एवं आत्मरक्षा संबंधी टिप्स, गुड टच, बैड टच आदि के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है। जिससे महिलाओं और बच्चों में काफी उत्साह मिला।
